बरेली: सुबह बूंदा-बांदी से मिली राहत, दोपहर में फिर बढ़ी गर्मी, तीन दिन तक और है बारिश की उम्मीद
अमृत विचार, बरेली। शुक्रवार की सुबह हुई हल्की बूंदा-बांदी ने मौसम को ठंडा कर दिया। इससे दोपहर तक लोगों को राहत मिली लेकिन फिर से तेज धूप निकलने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के …
अमृत विचार, बरेली। शुक्रवार की सुबह हुई हल्की बूंदा-बांदी ने मौसम को ठंडा कर दिया। इससे दोपहर तक लोगों को राहत मिली लेकिन फिर से तेज धूप निकलने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 36.5 अधिकतम तथा 25.5 न्यूनतम तापमान रहा। सुबह मौसम में 93 प्रतिशत आर्द्रता थी जो कि दोपहर में घटकर 49 प्रतिशत ही रह गई। उत्तर-पश्चिम से 5.6 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने जहां सुबह लोगों को राहत प्रदान की तो वहीं दोपहर बाद इसी रफ्तार से चल रही हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन दिनों तक दो से तीन मिलीमीटर तक बारिश होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- बरेली: स्मैक तस्करी की मुखबिरी के शक में दबंगों ने खुलेआम चलाई गोलियां, दो घायल
