बरेली: ड्यूटी के साथ मां का फर्ज भी निभा रही महिला पुलिसकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संजय शर्मा, अमृत विचार बरेली। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। शुक्रवार को इस्लामिया मैदान में भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। तपती धूप में जहां सिपाही और अर्द्धसैनिक बल हाथों में राइफल और लाठी लेकर अलर्ट खड़े थे तो वहीं महिला पुलिसकर्मी एक हाथ में लाठी …

संजय शर्मा, अमृत विचार बरेली। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। शुक्रवार को इस्लामिया मैदान में भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। तपती धूप में जहां सिपाही और अर्द्धसैनिक बल हाथों में राइफल और लाठी लेकर अलर्ट खड़े थे तो वहीं महिला पुलिसकर्मी एक हाथ में लाठी और एक हाथ में बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी देती नजर आईं। वह सुबह से शाम 4 बजे तक लगातार ड्यूटी देती रहीं और उनके चेहरे पर कोई कोई थकावट भी नहीं दिखी।

शुक्रवार को जुमे की नमाज पर किसी तरह का खुराफात न हो इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई। ड्यूटी के दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मी ऐसी थीं जिनके पति भी पुलिस में है और उनकी भी ड्यूटी जिले में लगी थी। ऐसे में जब दंपति की ड्यूटी लगी तो वह अपने बच्चों को गोदी में लेकर ड्यूटी पर पहुंच गई। सुबह से लेकर तेज धूप में वह बच्चों को गोदी में उठाकर गश्त और ड्यूटी करती रहीं। इस दौरान बच्चों को पानी, खाना और उन्हें धूप से बचाते हुए वे शाम तक अलर्ट रहीं। शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली और बच्चों गोदी में ही उठाकर घर ले गईं।

ये भी पढ़ें- बरेली: पांच साल से कम उम्र के बच्चों के घर पर ही बनेंगे आधार कार्ड, डाक विभाग की ओर से एक बार फिर चलाया जाएगा अभियान

संबंधित समाचार