गोंडा : सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। शुक्रवार को गोंडा-अयोध्या हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौंत हो गयी,वहीं इस हादसे में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल बतायी जा रही है,जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दरअसल,गोंडा सब्जी मंडी से एक डीसीएम सब्जी लादकर तेज रफ्तार से वजीरगंज की ओर आ रहा …

गोंडा। शुक्रवार को गोंडा-अयोध्या हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौंत हो गयी,वहीं इस हादसे में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल बतायी जा रही है,जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल,गोंडा सब्जी मंडी से एक डीसीएम सब्जी लादकर तेज रफ्तार से वजीरगंज की ओर आ रहा था। वहीं डुमरियाडीह के निकट बनघुसरा स्थित महाराजा देवी बक्श सिंह महाविद्यालय के सामने चेते यादव (25) अपने घर से साइकिल से डुमरियाडीह की तरफ जा रहा था। अनियंत्रित डीसीएम चालक ने साइकिल सवार को रौंदते हुए सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी ।

जिससे बाइक चला रहे बब्बन (43) की मौके पर ही मौत हो गयी,वहीं उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी, बताया जा रहा है कि बब्बन अपनी बेटी को एमएससी का पेपर दिलाने गोंडा जा रहे थे,इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल साधना को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां छात्रा का इलाज चल रहा है।

इसके अलावा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डुमरियाडीह चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है, बताया जा रहा है कि आरोपित चालक भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें : लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, मजदूरों से भरी बस पलटी, 20 घायल

संबंधित समाचार