बरेली: जुआरी गए जेल, होटल संचालक पर हो सकती है कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पुलिस ने 100 फुटा रोड पर हीरा पन्ना होटल में दबिश देकर 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को उनके पास से 2.24 लाख रुपये व 21 मोबाइल बरामद हुए थे। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां …

अमृत विचार, बरेली। पुलिस ने 100 फुटा रोड पर हीरा पन्ना होटल में दबिश देकर 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को उनके पास से 2.24 लाख रुपये व 21 मोबाइल बरामद हुए थे। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब पुलिस इस मामले में होटल मालिक पर और बड़ी कार्रवाई कर सकती है। पुलिस गिरफ्त में आए जुआरियों में होटल मालिक मोहित गुप्ता, लोकेंद्र, देवेंद्र पाल, अमन अहमद, विमल कुमार, विमल गुप्ता, राजीव कुमार, योगेश कुमार, दिनेश कुमार, सतेंद्र सिंह, अनिल कुमार, सुशील, दीपक गुप्ता, मुकेश, रविंद्र, विजेंद्र पटेल, सोनू पटेल, रणवीर सिंह, नितिन पटेल हैं।

रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी-
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। होटल संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: रविवार को 2 बजे से होगा मौलाना तौक़ीर रज़ा खां का प्रदर्शन, 5 बजे सौंपेंगे ज्ञापन

 

संबंधित समाचार