हरदोई : चीनी मिल में हुआ हादसा, रस्सी टूटने से युवक की गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। लोनी चीनी मिल में हादसा होने से एक युवक की मौत हो गई। दरअसल हुआ यह कि ट्रक पर बैगास बांधा जा रहा था। इसी बीच अचानक रस्सा टूटने से उसे बांध रहा युवक नीचे गिर कर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में …

हरदोई। लोनी चीनी मिल में हादसा होने से एक युवक की मौत हो गई। दरअसल हुआ यह कि ट्रक पर बैगास बांधा जा रहा था। इसी बीच अचानक रस्सा टूटने से उसे बांध रहा युवक नीचे गिर कर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर से चीनी मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बात शुक्रवार दोपहर की है। सीतापुर ज़िले के भावुर थाना कमलापुर निवासी विमलेश शुक्ला ट्रक का क्लीनर था। वह शाहाबाद कोतवाली के लोनी चीनी मिल में बैगास भरने के लिए पहुंचा था। बताते है कि बैगास भरने के बाद विमलेश रस्सा बांध रहा था। तभी अचानक रस्सा टूटने से वह नीचे गिर कर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इसका पता होते ही चीनी मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में क्लीनर विमलेश को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया जा रहा था।  तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही वहां पहुंचे एसआई ज्ञानेश दुबे ने मौके की पड़ताल करने के बाद शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि इस बारे में चीनी मिल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : लखीमपुर-खीरी: डीएम साहब यहां तो शवों का हो रहा सौदा

संबंधित समाचार