बहराइच: सब्जी बेचने वाले युवक पर तेंदुए ने किया हमला, सीएचसी भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। ककरहा रेंज के परसीपुरवा सब्जी मंडी से सब्जी बेचकर वापस आ रहे युवक पर खैरी गौडी गांव में तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सूचना के बाद भी अभी तक कोई भी वन कर्मी गांव नहीं पहुंचा है। …

अमृत विचार, बहराइच। ककरहा रेंज के परसीपुरवा सब्जी मंडी से सब्जी बेचकर वापस आ रहे युवक पर खैरी गौडी गांव में तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सूचना के बाद भी अभी तक कोई भी वन कर्मी गांव नहीं पहुंचा है।

ककरहा रेंज के ग्राम मधवापुर निवासी दिनेश यादव (23) बेटा सुकाई यादव शनिवार सुबह छह बजे परसीपुरवा गांव में स्थित सब्जी मंडी में कुंदरू और परवल बेचने गया था। मंडी से सब्जी बेचकर युवक बाइक से वापस घर आ रहा था। खैरीगौढ़ी गांव के निकट झाड़ियों से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया।

युवक ने शोर मचाते हुए संघर्ष किया। इस पर तेंदुआ युवक को छोड़कर चला गया। आसपास के लोगों ने युवक को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई है। लेकिन सूचना के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

पढ़ें-बहराइच: शादी में शामिल होने जा रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, सीएचसी में भर्ती

संबंधित समाचार