लखनऊ: रोजगार देने का झांसा देकर दंपती को ठगा, सिक्योरिटी मनी जमा कराकर जालसाज हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली में एक दंपती ने दो जालासाजों पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। दंपती का आरोप है कि रोजगार देने के नाम पर जालसाजों ने पहले उनका इंटरव्यू लिया। जिसके बाद सिक्योरिटी मनी जमा कराकर वह फरार हो गए। जब दंपती जालसाजों के कार्यालय पर पहुंचा तब …

अमृत विचार, लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली में एक दंपती ने दो जालासाजों पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। दंपती का आरोप है कि रोजगार देने के नाम पर जालसाजों ने पहले उनका इंटरव्यू लिया। जिसके बाद सिक्योरिटी मनी जमा कराकर वह फरार हो गए। जब दंपती जालसाजों के कार्यालय पर पहुंचा तब कार्यालय में ताला लटका मिला। जहां लोगों ने बताया कि जालासाज पहले भी कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं।

मूलरूप से बाराबंकी जनपद के महमूदपुर निवासी संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने एक अखबार में आयुर्वेद ग्लोबल होल्डिंग लिमिटेड का विज्ञापन देखा था। जिसमें बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करने की बात लिखी थी। जिसके बाद पीड़ित ने विज्ञापन पर दर्ज नम्बर पर सम्पर्क किया है। इसके बाद जालसाजों ने पीड़ित को इंटरव्यू देने के लिए कृष्णानगर स्थित कार्यालय पर बुलाया।

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी संग जालसाजों के कार्यालय पर पहुंचा। जहां उसकी मुलाकात अंकुर यादव और तसलीम से हुई। इस दौरान जालसाजों ने पीड़ित व उसकी पत्नी का इंटरव्यू लिया और कहा कि दोनों का चयन कंपनी में हो गया है। रोजगार देने के लिए जालसाजों ने दंपती से छह हजार रूपये बतौर सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा करा लिए और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।

दंपती का आरोप अगले दिन वह नियुक्ति पत्र देकर जालसाजों के कार्यालय पर पहुंचे तो उनके कार्यालय पर ताला लटका मिला। इसके बाद पता चला कि पहले जालसाजों ने आशियाना के रजनीखंड में अपना कार्यालय खोला था। वहां कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

जिसके बाद दंपती ने जालसाजों के खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध में कृष्णानगर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अकुंर यादव और तसलीम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

पढ़ें-शादी का झांसा देकर फंसाया, मांगी पांच लाख की रंगदारी, दो युवतियां गिरफ्तार

संबंधित समाचार