रामपुर : हाईस्कूल में महिमा सिंह ने किया जिला टॉप, कहा- डीएम बनना चाहती हूं
रामपुर,अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की जिला टॉपर महिमा सिंह डीएम बनना चाहती। वह अपने सपने में रंग भरने के लिए जुटी हुई है। कोरोना काल में वह अपनी बहन से पढ़ती रही। परीक्षा के दौरान करीब आठ से नौ घंटे तक पढ़ाई करने के बाद वह जिले में पहले पायदान पर पहुंची और अपनी …
रामपुर,अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की जिला टॉपर महिमा सिंह डीएम बनना चाहती। वह अपने सपने में रंग भरने के लिए जुटी हुई है। कोरोना काल में वह अपनी बहन से पढ़ती रही। परीक्षा के दौरान करीब आठ से नौ घंटे तक पढ़ाई करने के बाद वह जिले में पहले पायदान पर पहुंची और अपनी इस उपलब्धी से महिमा बहुत खुश है। इसका श्रेय वह अपने मम्मी-पापा और गुरुजनों को देती है।
ज्वालानगर के लक्ष्मीनगर कालोनी निवासी प्राथमिक विद्यालय खानपुर में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र सिंह बेटी महिमा श्री हरि इंटर कालेज घाटमपुर बेनजीर की छात्रा है। स्कूल में भी वह काफी अच्छी छात्रा थी कालेज प्रधानाचार्य शैलबाला ने बताया कि उसकी बड़ी बहन प्रियांशी सागर ने वर्ष 2020 में हाईस्कूल में जिला टॉप किया था। महिमा सिंह ने वर्ष 2022 में 93.33 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। महिमा की इस उपलब्धि से उसके पिता सुरेंद्र सिंह और मां दीपा सिंह बहुत खुश हैं। महिमा बताती है कि वह और मेहनत करेगी और डीएम बनकर समाजसेवा करेंगी।
जिले के टॉप टेन मेधावी
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा में जिले के टॉप टेन के नंबर वन पर श्री हरि इंटर कालेज बेनजीर घाटमपुर की महिमा सिंह ने 93.33 प्रतिशत अंक लाकर जनपद का नाम रौशन किया है। जबकि, आदर्श कृषक इंटर कालेज किरा के अजय कुमार ने 92.83 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे पायदान पर हैं। मनोरमा हायर सेकेंड्री स्कूल शाहबाद के मोहम्मद ने 92.50 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा पायदान हासिल किया है। जिले में इनके अलावा कलावती कन्या इंटर कालेज धनेली उत्तरी मिलक की वैशाली ने 91.50 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान पाया है। रीता पब्लिक इंटर कालेज मिलक की यशी 91.33 प्रतिशत अंक और आरपीएस हायर सेकेंड्री स्कूल कुंडेसरा टांडा की अनुप्रिया ने 91.33 प्रतिशत पाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया है।
मनोरमा हायर सेकंडरी स्कूल शाहबाद के कृष्णा रस्तोगी 91.17 प्रतिशत अंकर लाकर छठे स्थान पर हैं। राजकीय इंटर कालेज शाहबाद के देवाशीष 91 प्रतिशत अंक लाकर सातवें स्थान पर हैं। इंटर कालेज नवाबगंज बिलासपुर की खुशी 90.83 प्रतिशत अंक पाकर और इस्लाहे कौम हायर सेकेंड्री स्कूल के मुजीब उर रहमान 90.83 प्रतिशत, कलावती कन्या इंटर कालेज धनेली उत्तरी मिलक की अरबिया कुरैशी 90.83 प्रतिशत और रामपुर नेशनल सीनियर सेकेंड्री की फलक जुनैद 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवें स्थान पर हैं। कलावती कन्या इंटर कालेज धनेली उत्तरी मिलक की सेवी 90.67 प्रतिशत अंक और श्री हरि इंटर कालेज रामपुर की पायल पंवार 90.67 प्रतिशत अंक पाकर नवें स्थान पर हैं। जबकि, श्री हरि इंटर कालेज के युवराज गुप्ता ने 90.50 प्रतिशत अंक पाकर दसवां स्थान प्राप्त किया है।
ये भी पढ़ें : UP Board Result 2022 : प्रदेश में दूसरे स्थान पर मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर, हासिल किए 97.50 प्रतिशत अंक
