पीलीभीत: हाईस्कूल में अनुज तो इंटर में पलक ने लहराया परचम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया। जिले के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में बीसलपुर व इंटरमीडिएट में पूरनपुर का दबदबा रहा। हाईस्कूल में बीसलपुर के अनुज कुमार गंगवार ने 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया। वहीं अभय गंगवार व संतोष कुमार 94.17 प्रतिशत अंकों …

पीलीभीत, अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया। जिले के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में बीसलपुर व इंटरमीडिएट में पूरनपुर का दबदबा रहा। हाईस्कूल में बीसलपुर के अनुज कुमार गंगवार ने 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया। वहीं अभय गंगवार व संतोष कुमार 94.17 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे।

सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर के ही अभिषेक गंगवार व ऋषभ गंगवार 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में पूरनपुर की सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा पलक वर्मा ने 90.8 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया। बीसलपुर के विद्या मंदिर कॉलेज के शिवम गंगवार 90.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं बिलसंडा के गंगाराम मेमोरियल कॉलेज के आशीष सिंह 90 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें- पीलभीत: मौसेरे भाई को अस्पताल भर्ती कराकर लौट रहे किसान की मौत

 

संबंधित समाचार