अयोध्या: अब दो दुधारू पशु पालने पर पशुपालकों को मिलेगी धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। पशुपालन केसीसी के तहत अब पशुपालकों को एक लाख दो हजार 25 रुपये मिलेंगे। इस धनराशि का उपयोग पशुओं के भरण-पोषण व अन्य मद में खर्च किया जाएगा। पशुपालकों को दो दुधारू पशु रखने पर ही इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सीडीओ अनीता …

अमृत विचार, अयोध्या। पशुपालन केसीसी के तहत अब पशुपालकों को एक लाख दो हजार 25 रुपये मिलेंगे। इस धनराशि का उपयोग पशुओं के भरण-पोषण व अन्य मद में खर्च किया जाएगा। पशुपालकों को दो दुधारू पशु रखने पर ही इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सीडीओ अनीता यादव ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि इसके लिए पशु पालकों को प्रेरित करें।

शासन ने सभी पशु चिकित्साधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों को किसानों व पशुपालकों का चयन करने और लाभ दिलाने का निर्देश दिया है। पशुपालन केसीसी के तहत पहले पशुपालकों को 80 हजार रुपये मिलते थे, लेकिन अब इसकी रकम बढ़ा दी गई है। अब एक लाख दो हजार 25 रुपये दिए जाएंगे। इसमें आहार पर 3210 रुपये, भूसे पर 32850 रुपये, हरे चारे पर 9855 रुपये, पशुधन बीमा पर 4000 रुपये, चिकित्सा पर 1200 रुपये, मजदूरी पर 22000 रुपये खर्च किए जाएंगे।

अभी बैंकों में लटकी पड़ी हैं पुरानी फाइलें

बैंक सरकार की महत्वाकांक्षी पशुपालन केसीसी योजना को फ्लाप करने पर लगे हैं। बैंकों की मनमानी से केसीसी पशुपालन का लाभ पशुपालकों व किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर भी बैकों को निर्देशित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

आपको सबसे पहले नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाना होगा। केंद्र संचालक को जरूरी दस्‍तावेज देने होंगे। बैक खाता नंबर सहित सभी जरूरी जानकारी देनी होगी। केंद्र संचालक आपका ऑनलाइन फार्म भरेगा। फार्म को भरने के बाद सबमिट कर दिया जाएगा।

पढ़ें-पशुपालकों के लिए सीएम योगी जल्द शुरू करेंगे यह सुविधा…

संबंधित समाचार