मुरादाबाद : गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर फटा, एक महिला की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भगतपुर (मुरादाबाद)अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी मानपुर में गुब्बारे फुलाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी मानपुर निवासी सहादत हुसैन परिवार का पालन पोषण करने के लिए गैस के गुब्बारे बेचने …

भगतपुर (मुरादाबाद)अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी मानपुर में गुब्बारे फुलाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी मानपुर निवासी सहादत हुसैन परिवार का पालन पोषण करने के लिए गैस के गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह गुब्बारे में गैस भरते समय तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। जिससे सहादत हुसैन की पत्नी बेहोश होकर गिर गई। महिला को बेहोशी की हालत में परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की सूचना सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सिलेंडर फटने से परिवार के तीन महिलाओं को भी गंभीर चोटें आई। घायलों को भी आनन फानन में अस्पताल में भर्ती किया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नेहा की गिरफ्तारी को बुना जेल में मुखबिरों का जाल

संबंधित समाचार