अग्निपथ योजना को लेकर शिवपाल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- युवाओं के साथ हो रहा खिलवाड़
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करार देते हुए कहा कि सरकार को इस योजना पर पुर्नविचार करने के साथ साथ वापस लेना चाहिए। शिवपाल यादव ने अपने गृह जिले इटावा मे पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अल्पावधि …
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करार देते हुए कहा कि सरकार को इस योजना पर पुर्नविचार करने के साथ साथ वापस लेना चाहिए। शिवपाल यादव ने अपने गृह जिले इटावा मे पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अल्पावधि की अग्निपथ योजना से युवाओं का जीवन नहीं कट सकता है।
चार साल बाद नौकरी छूट जाना युवाओ के भविष्य के साथ पूरी तरह से खिलवाड़ है। सेना भर्ती के नाम पर सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है जब इस योजना के विरोध में युवा सड़को पर उतर पडे है तो ऐसे मे सरकार को अपने इस कानून पर सरकार पुनर्विचार करे और वापस ले।
उन्होंने कहा कि युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी योजना का साथ नहीं दिया जा सकता। कोई भी नौकरी हो तो वो युवाओं को जीवन भर के लिए मिलना चाहिए। सरकार को अब इस मामले पर पुनर्विचार कर कानून वापस लेकर युवाओं की राय से फिर से नये सिरे से कानून बनना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-इटावा: धार्मिक समारोह में शिवपाल ने अखिलेश यादव और रामगोपाल पर चलाये सियासी तीर
