अयोध्या : सरयू में स्नान के दौरान डूब रहे तीन किशोरों को नाविकों ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। रविवार को तो एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। सरयू में स्नान के दौरान डूब रहे तीन किशोरों को बड़ी मशक्कत के बाद बचाया जा सका। तीनों युवक महराजगंज थाना क्षेत्र के सरायरासी गांव के रहने वाले …

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। रविवार को तो एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। सरयू में स्नान के दौरान डूब रहे तीन किशोरों को बड़ी मशक्कत के बाद बचाया जा सका। तीनों युवक महराजगंज थाना क्षेत्र के सरायरासी गांव के रहने वाले हैं।

जल पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार रविवार को अपने गांव से सरयू स्नान के लिए तीनों युवक एक साथ अयोध्या आए। सुबह करीब साढ़े छह बजे सरयू में स्नान करने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबने लगे।

निरीक्षक आरपी कुशवाहा ने बताया कि कृष्णा सिंह बेटा राजेश सिह (16) नितिन सिंह बेटा संजय सिंह (15) व हर्ष सिंह बेटा सूर्यप्रकाश सिंह (16) सरायरासी थाना महराजगंज के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों किशोर सरयू स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद आरक्षी अजीत यादव, मुरारीलाल, अभिषेक यादव और स्थानीय नाविकों मिलकर बड़ी मशक्कत से सभी को बचा लिया। तीनों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

पढ़ें-अयोध्या: सरयू घाट पर न हो कोई हादसा, श्रद्धालुओं के लिए जंजीरें लगाने की मांग

संबंधित समाचार