पीलीभीत: घर पर अकेली विवाहिता से नंदोई ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। घर पर अकेला पाकर नंदोई ने विवाहिता को दबोच लिया। तमंचे के बल पर धमकाते हुए दुष्कर्म किया। दरिंदगी के बाद आरोपी धमका ही रहा था कि परिवार के कुछ सदस्य काम निपटाकर घर पहुंच गए। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। जहानबाद पुलिस ने कोर्ट के …

पीलीभीत, अमृत विचार। घर पर अकेला पाकर नंदोई ने विवाहिता को दबोच लिया। तमंचे के बल पर धमकाते हुए दुष्कर्म किया। दरिंदगी के बाद आरोपी धमका ही रहा था कि परिवार के कुछ सदस्य काम निपटाकर घर पहुंच गए। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। जहानबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

जहानाबाद क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया कि 24 अप्रैल की दोपहर तीन बजे वह घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे। इस बीच उसका नंदोई घर पर आया। पहले तो परिवार के सदस्यों के बारे में बातचीत करता रहा। पीड़िता नंदोई के लिए चाय-नाश्ता बना रही थी।

इस दौरान आरोप है कि नंदोई ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की। उसके बाद तमंचे के बल पर धमकाते हुए कमरे में ले गया। वहां दुष्कर्म किया। शिकायत करने और चीखने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। फिर खेत से काम निपटाकर परिवार के कुछ सदस्य घर आ गए।

महिला के बताने पर उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। उसी वक्त पुलिस को तहरीर दी गई। अफसरों से भी न्याय की गुहार लगाई। मगर, कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें नंदोई को नामजद किया गया है।

 

संबंधित समाचार