अयोध्या: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का जिले में हुआ आयोजन, 1671 मरीजों ने कराया इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आमजन के बेहतर स्वास्थ्य और इलाज के लिए रविवार को जनपद की सभी 34 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। कुल 1671 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इस बार पुरुषों से भी अधिक महिला मरीजों की संख्या रही। कुल 747 महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचीं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मॉक …

अयोध्या। आमजन के बेहतर स्वास्थ्य और इलाज के लिए रविवार को जनपद की सभी 34 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। कुल 1671 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इस बार पुरुषों से भी अधिक महिला मरीजों की संख्या रही। कुल 747 महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचीं।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मॉक ड्रिल हेतु नामित नोडल अधिकारी डॉ. अनिल मिश्रा ने आरोग्य मेले के निरीक्षण के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अबूसराय पर पहुंचे। आरोग्य मेले के सफल संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न पीएचसी पर आयोजित मेले का भ्रमण और निरीक्षण किया गया।

मेले में पुरुष मरीज 627, महिला मरीज 747, बच्चे 273, आयुष्मान कार्ड 37 बने, हेल्प डेस्क पर स्क्रीन हुए मरीज 701, कोविड टेस्ट 286 पॉजिटिव 0, आंख के मरीज 12, लिवर के मरीज 24, बुखार के मरीज 54, सांस के मरीज 44, पेट के मरीज 137, शुगर के मरीज 97, चर्म रोग के मरीज 146 मरीज मिले। इस दौरान 12 मरीजों को रेफर भी किया गया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

संबंधित समाचार