गोरखपुर: पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जनपद में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं में सम्मिलित 4 अन्तर्राजीय शातिर चोरों को थाना चिलुआ ताल पुलिस, एसओजी एवं सर्विलान्स की संयुक्त टीम द्वारा मुठभेड़ में चोरी की 3 मालवाहक चारपाहिया गाड़ी, चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक गैस कटर, अवैध गांजा एवं अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया गया। बता दें कि …

गोरखपुर। जनपद में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं में सम्मिलित 4 अन्तर्राजीय शातिर चोरों को थाना चिलुआ ताल पुलिस, एसओजी एवं सर्विलान्स की संयुक्त टीम द्वारा मुठभेड़ में चोरी की 3 मालवाहक चारपाहिया गाड़ी, चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक गैस कटर, अवैध गांजा एवं अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि प्रदीप शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल के निर्देशन में आज थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत एसएसआई सोनेन्द्र सिंह मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मुखबीर की सूचना पर स्पोर्ट कालेज चौराहा व मुगलहा पेट्रोल पम्प के पास से शातिर चोरो के गिरोह से पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त श्याम दूबे पुत्र त्रियुगी दूबे निवासी पकवा झार डुमरी थाना कसया कुशीनगर, अखिलेश कुमार पुत्र नगीना शाह निवासी कैलाशनगर थाना बगहा जिला पश्चिम चम्पारण बिहार, गुड्डू सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी बसन्तपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया व हरेराम राजभर पुत्र शिव राजभर निवासी पकवाझार परसोनिया टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ़्तार किया गया।

इस दौरान जब पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा बदमाशों को पकड़ने हेतु स्पोर्ट कालेज चौराहे के पास पहुंची तो पुलिसवालो को देखकर श्याम दूबे द्वारा घबराहट में मोटर साइकिल को घुमाकर भागने का प्रयास किया गया, परन्तु वह मौके पर ही गिर गया। श्याम दूबे द्वारा पकड लिये जाने के डर से पुलिस वालो पर एक राउण्ड फायर भी किया परन्तु पुलिस ने अपनी सुरक्षा करते हुए अभियुक्त श्याम दूबे और उसके साथियो को गिरफ्तार कर लिया ।

पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा पहले गाडियो को चोरी करके, उन्ही चोरी की गाडियो से अवैध गांजा एवं मादक पदार्थ को बेचने का कार्य किया जाता है और मादक पदार्थ (गांजा) को बेचने के उपरान्त पकडे जाने से बचने के लिये, गैस कटर की मदद से चोरी की गाडियो को काटकर कबाडी को बेच दिया जाता है। इसके पहले भी हम लोगो द्वारा दर्जनों गाडियो को पार्ट-पार्ट में काटकर कबाडी के हाथो बेच चुके है।

पुलिस ने उनके पास से चोरी के 3 टाटा एस मालवाहक चारपहिया गाडी,चोरी का एक मोटर साइकिल, एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतुस 315 बोर,एक जिन्दा कारतुस 315 बोर, चोरी मे प्रयोग की गयी एक गैस कटर और 5.5 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया है। एसएसपी ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली की संयुक्त पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे 46 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार