जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की प्रबंधन टीम के साथ की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर पार्टी की 14 सदस्यीय प्रबंधन टीम के साथ बैठक की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सूत्रों ने रविवार को इस आशय की जानकारी दी। नड्डा ने यहां अपने आवास पर टीम के संयोजक …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर पार्टी की 14 सदस्यीय प्रबंधन टीम के साथ बैठक की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सूत्रों ने रविवार को इस आशय की जानकारी दी। नड्डा ने यहां अपने आवास पर टीम के संयोजक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत सहित पार्टी नेताओं से मुलाकात की।

टीम में शामिल अन्य नेता… केन्द्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और सी. टी.रवि भी बैठक में मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्ष सहित अन्य राजनीतिक दलों के साथ परामर्श करने के लिए अधिकृत किया था।

नड्डा और सिंह दोनों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के लिए अभी तक राकांपा प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार, बीजद प्रमुख नवीन पटनायक और नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला से बात की है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में संख्या बल के आधार पर भाजपा नीत राजग के उम्मीदवार की जीत तय है।

इसे भी पढ़ें-पुरानी पेंशन योजना को चुनावी घोषणापत्र में शामिल करेंगे : कांग्रेस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका