बरेली: रोडवेज बसें कम होने से यात्रियों की मुश्किलें रोज बढ़ रहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नूपुर शर्मा प्रकरण को लेकर इस्लामिया मैदान में आईएमसी के कार्यक्रम एवं रामपुर में होने वाले उपचुनाव के चलते रविवार को रोडवेज बसों का टोटा रहा। बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। सेटेलाइट और पुराने रोडवेज बस अड्डे पर यात्री घंटों बैठकर बसों का इंतजार करते रहे। बसें न …

अमृत विचार, बरेली। नूपुर शर्मा प्रकरण को लेकर इस्लामिया मैदान में आईएमसी के कार्यक्रम एवं रामपुर में होने वाले उपचुनाव के चलते रविवार को रोडवेज बसों का टोटा रहा। बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। सेटेलाइट और पुराने रोडवेज बस अड्डे पर यात्री घंटों बैठकर बसों का इंतजार करते रहे। बसें न होने से पुराने बस अड्डे के प्लेटफार्म भी खाली नजर आए।

रविवार को इस्लामिया मैदान में इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (आइएमसी) के बैनर तले धरना प्रदर्शन था। इसके कारण रोडवेज बसों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। वहीं रामपुर में 23 जून को उपचुनाव के लिए बरेली डिपो की 25, रुहेलखंड डिपो की 30 और पीलीभीत डिपो की पांच बसें समेत कुल 60 बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी गई हैं।

हालांकि रोडवेज अधिकारी लगातार पर्याप्त बसें होने की बात कह रहे हैं लेकिन उनका दावा नाकाफी साबित हुआ। सुबह से ही दिल्ली, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा और पीलीभीत समेत अन्य रूटों पर से नहीं होने से यात्री परेशान हुए। इस मामले में बरेली रीजन के आरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शन के कारण रविवार को बसों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा होगा। बस अड्डे पर इसकी सूचना बार-बार यात्रियों की जा रही थी।

ये भी पढ़ें- बरेली पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अग्निपथ योजना को बताया युवाओ‍ं के हित में, विपक्ष पर साधा निशाना

संबंधित समाचार