बरेली: अवैध संबंधों के शक में पत्नी व साले ने मिलकर की हत्या
अमृत विचार, बरेली। अवैध संबंध के शक ने पति ने पत्नी को अलग कर दिया। इसके बाद भी उसने पत्नी को परेशान करना नहीं छोड़ा और वह उसके घर में घुस गया और हंगामा करने लगा। इस बात से नाराज पत्नी और उसके भाई ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट …
अमृत विचार, बरेली। अवैध संबंध के शक ने पति ने पत्नी को अलग कर दिया। इसके बाद भी उसने पत्नी को परेशान करना नहीं छोड़ा और वह उसके घर में घुस गया और हंगामा करने लगा। इस बात से नाराज पत्नी और उसके भाई ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नकटिया, कैंट निवासी रेशमा बारादरी के सकलैन नगर में निसार अहमद उर्फ बड़े के मकान में किराए पर रहती थी। वह घरों में झाड़ू-पोछा करने का काम करती थी। उसका पति आरिफ से विवाद चल रहा था। पति उसपर शक करता था। इसलिए वह अलग रहने लगी थी। शनिवार को पहली बार पति आरिफ कुरैशी उससे मिलने पहुंचा इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा चल ही रहा था कि वहां पर रेशमा का भाई भूरा पहुंचा गया।
दोनों में कहासुनी की बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि भूरा ने आरिफ के गर्दन में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बताया कि रेशमा का आरिफ के साथ तीसरा निकाह था। रेशमा के उससे पहले दो निकाह हो चुके हैं। आरिफ से उनके दो बेटे युसूफ व मोहसिन हैं। उससे पूर्व एक पति से उनकी एक बेटी भी है। वह रेशमा के किसी रिश्तेदार के संग रहती है। निकाह के बाद से ही दोनों में आए दिन विवाद होता था। परिजनों ने विरोध किया तो वह लोग हजियापुर में अलग रहने लगे। हजियापुर में दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद रेशमा अलग रहने लगी। हत्या के बाद से दोनों फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी-
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- फादर्स डे स्पेशल: खटीमा में रहने वाले इफ़्तिख़ार ने अपने बेटे को दिया अनमोल गिफ्ट, जानिए…
