रायबरेली: नशे में धुत युवक ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शराब के नशे में धुत साथी में मामूली विवाद पर युवक की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी है। आरोपित मृतक का रिश्तेदार भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गांव रूकनापुर की है। गांव का रहने वाला युवक अलोक सिंह …

रायबरेली। शराब के नशे में धुत साथी में मामूली विवाद पर युवक की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी है। आरोपित मृतक का रिश्तेदार भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गांव रूकनापुर की है। गांव का रहने वाला युवक अलोक सिंह (25) बेटा तेज बहादुर सिंह अपने दोस्त विवेक कुमार के साथ कहीं गया था। बताते हैं कि उसके दोस्त ने शराब पी रखी थी। दोनो दोस्तों में मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद उसने अलोक सिंह को लाठियों से पीटना शुरू किया।

जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और अलोक को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपित विवेक अलोक सिंह का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है।

गले की हड्डी टूटी, सर पर चोट नहीं

युवक अलोक सिंह की हत्या लाठियों से पीटकर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अलोक सिंह के सिर पर लाठी से प्रहार किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई है। किंतु प्रत्यक्ष रूप से उसके सिर या शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने बताया कि उसके गले की हड्डी टूटी हुई प्रतीत हो रही है। मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश की जा रही है और शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा हैं।

पढ़ें-बहराइच: अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकराई, युवक की मौत

संबंधित समाचार