हल्द्वानी: स्वच्छकार कर्मी संघ ने दिया अल्टीमेटम, दो दिन के भीतर मांगे न मानी तो होगा आंदोलन
हल्द्वानी, अमृत विचार। निगम कार्यालय में अपनी मांगो को लेकर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। 6 सूत्रीय मांगों पर तुरंत निर्णय लेने पर आंदोलन छेड़ देने की बात कही है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक पत्र नगर स्वास्थ अधिकारी के माध्यम से नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। निगम कार्यालय में अपनी मांगो को लेकर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। 6 सूत्रीय मांगों पर तुरंत निर्णय लेने पर आंदोलन छेड़ देने की बात कही है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक पत्र नगर स्वास्थ अधिकारी के माध्यम से नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को भेज दिया है और स्पष्ट तौर पर ऐलान कर दिया है कि यदि दो दिन के भीतर मांगे पूरी नहीं होंगी तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शाखा अध्यक्ष अशोक राज और महामंत्री सुनील चौधरी का कहना है कि उनकी लड़ाई ठेका प्रथा को समाप्त करने के अलावा प्रतिदिन पांच सौ रूपये मानदेय, बीमा राशि का भुगतान सहित शैक्षिक योग्यता के आधार पर कार्य वितरण किया जाना है जिसे लेकर अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनय पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश लाला, अमन कुमार, श्याम सुंदर, रविंद्र, राजेंद्र , श्याम चमन, गोविंद, रीना, मधु, दीपा, रिंकी, नीलम आदि मौजूद रहे।
