बहराइच: जमीनी रंजिश के चलते हुई मारपीट, पांच घायल, तीन की हालत गंभीर
अमृत विचार, बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया पंडित गांव में जमीनी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस संहर्ष में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया पंडित …
अमृत विचार, बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया पंडित गांव में जमीनी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस संहर्ष में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया पंडित गांव में चाचा और भतीजे के बाद जमीनी रंजिश चल रही है। जमीनी रंजिश में रविवार रात को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष में जमकर लाठी, डंडे और ईंट चले। मारपीट में पूनम पत्नी देव मणि, देव मणि बेटा बैजनाथ, राज कुमार तिवारी बेटा महाराजदीन समेत पांच लोग घायल हो गए।
सभी को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
सुबह भी पीटा
दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि रविवार को महिला और उसके परिवार की पिटाई की। शेष बचे लोगों को सोमवार सुबह जमकर पीटा। लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
पढ़ें-Ayodhya: जमीनी रंजिश में बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला | Amritvichar
