झारखंड में 10वीं कक्षा के बोर्ड के नतीजे एक-दो दिन में आने की संभावना: जगरनाथ महतो 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद (जेएसी), राज्य बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम एक या दो दिन में घोषित कर सकती है। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री जगरनाथ महतो ने सोमवार को यह जानकारी दी। मूल्यांकन मार्च-अप्रैल में हुआ था। महतो ने  से कहा, ‘‘परिणाम एक या दो दिन में घोषित किए जा …

रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद (जेएसी), राज्य बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम एक या दो दिन में घोषित कर सकती है। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री जगरनाथ महतो ने सोमवार को यह जानकारी दी। मूल्यांकन मार्च-अप्रैल में हुआ था। महतो ने  से कहा, ‘‘परिणाम एक या दो दिन में घोषित किए जा सकते हैं। हम इस संबंध में हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

हालांकि, यह सब जेएसी की अंतिम तैयारी पर निर्भर करता है।’’ कक्षा 10 के लिए राज्य बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई और 20 अप्रैल को समाप्त हुई। जेएसी के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो ने कहा, ‘‘हम परिणामों की घोषणा की अंतिम तैयारी में जुटे हैं। हम कोई अंतिम तारीख नहीं दे सकते लेकिन जल्द से जल्द इसकी घोषणा करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हम आज मध्यरात्रि तक परिणाम पूरा कर सके, तो हम मंगलवार को इसकी घोषणा कर सकते हैं। नहीं तो तारीख आगे बढ़ जाएगी।’’ परिषद कक्षा 12 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा के विज्ञान विषय के परिणामों की घोषणा करने की भी व्यवस्था कर रही है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक हिज़ाब विवाद : कॉलेज से पांच मुस्लिम लड़कियों ने मांगा स्थानांतरण प्रमाण पत्र

संबंधित समाचार