अग्निपथ योजना युवाओं के लिए बेहतरीन मौका: कठेरिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध करने वालो को आड़ें हाथो लेते हुए कहा है कि सैन्य बल का हिस्सा बनने के लिये लालायित युवाओं को यह योजना बेहतरीन मौका देने वाली है। प्रो कठेरिया ने सोमवार को पत्रकारों …

इटावा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध करने वालो को आड़ें हाथो लेते हुए कहा है कि सैन्य बल का हिस्सा बनने के लिये लालायित युवाओं को यह योजना बेहतरीन मौका देने वाली है।

प्रो कठेरिया ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की नीति का विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है मगर अधिकार के बहाने हिंसा को कतई उचित नहीं किया जा सकता है। दुनिया के विकसित सभी देशों में इस तरह की पद्धति लागू है। सरकार की मंशा इस योजना को लाने की इसलिए है ताकि नौजवानों को काम मिले।

कई जगह विरोध के बाद इस योजना में उम्र को भी बढ़ा दिया गया है। यदि एक साल की अवधि में किसी सैनिक के साथ कुछ अनहोनी होती है तो एक करोड़ रुपए तक मुआवजा मिलेगा ,इसके अलावा दुबारा सर्विस का मौका है।

उन्होने कहा कि इस योजना को लेकर विपक्ष के कुछ दलों की ओर से दुष्प्रचार किया जा रहा है जो कही से भी सही नहीं है। इस योजना के अंतर्गत देश के नौजवानों को अधिक से अधिक सेना में रोजगार का मौका मिलेगा। पूर्व केद्रीय राज्यमंत्री ने युवाओं से विपक्षी दलों के बहकावे में न आने की अपील की और देश सेवा के अनूठे अवसर का लाभ उठाने को कहा।

पढ़ें-उन्नाव: ‘अग्निपथ योजना’ के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

संबंधित समाचार