हरदोई: पिता ने साली और साढ़ू अपनी नाबालिग बेटी को बेचने का आरोप
हरपालपुर/हरदोई। जिले के अरवल थाना क्षेत्र में अपनी मौसी के घर आई किशोरी को एक व्यक्ति ने पैसा लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथों बेच दिया है। मामले की तहरीर पुलिस को किशोरी के पिता ने दी। लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। पीड़ित के पिता को थाने से गाली-गलौज कर के भगा दिया गया। …
हरपालपुर/हरदोई। जिले के अरवल थाना क्षेत्र में अपनी मौसी के घर आई किशोरी को एक व्यक्ति ने पैसा लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथों बेच दिया है। मामले की तहरीर पुलिस को किशोरी के पिता ने दी। लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। पीड़ित के पिता को थाने से गाली-गलौज कर के भगा दिया गया।
फर्रुखाबाद जनपद के गंगानगर नई कॉलोनी शिव गली निवासी रामवीर दुबे पुत्र मंगूलाल लाल ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री नैंन्सी अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव में अपनी मौसी के यहां 15 मई को मुंडन संस्कार में आई थी। तब से वह वापस नहीं गई।मामले की शिकायत अरवल पुलिस से की गई।
लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। किशोरी के पिता को थाने से गाली-गलौज कर के भगा दिया गया। किशोरी के पिता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेज कर अपनी साली और साढ़ू पर अपनी पुत्री को पैसा लेकर बेच देने का आरोप लगाया है। अरवल थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि पत्नी और किशोरी दोनों साथ में मायके में रह रही हैं।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अपनी ही सगी नाबालिग बेटी के साथ भी मनीष ने किया था दुष्कर्म, सकते में पुलिस
