बागेश्वर: भारी बारिश के अलर्ट पर ग्लेशियरों में ट्रैकिंग पर रोक
बागेश्वर, अमृत विचार। भारी बारिश के अलर्ट के बाद कपकोट तहसील प्रशासन ने ग्लेशियरों में ट्रैकिंग पर रोक लगा दी है। साहसिक यात्रियों को जागरूक करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए हैं। अब ग्लेशियिरों की यात्रा अक्टूबर माह से शुरू हो सकेगी। कपकोट के पिंडारी, कफनी ग्लेशियर और सुंदरढूंगा घाटी की यात्रा पर तहसील …
बागेश्वर, अमृत विचार। भारी बारिश के अलर्ट के बाद कपकोट तहसील प्रशासन ने ग्लेशियरों में ट्रैकिंग पर रोक लगा दी है। साहसिक यात्रियों को जागरूक करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए हैं। अब ग्लेशियिरों की यात्रा अक्टूबर माह से शुरू हो सकेगी।
कपकोट के पिंडारी, कफनी ग्लेशियर और सुंदरढूंगा घाटी की यात्रा पर तहसील प्रशासन ने रोक लगा दी है। इससे वर्षभर यहां साहसिक यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को झटका लगा है। यहां पर्यटक परिवार और बच्चों के साथ भी आते हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में वर्षभर भारी हिमपात और बारिश रहती है।
ट्रैकिंग करने का समय अप्रैल से जून और अक्टूबर से नवंबर माह के मध्य रहता है। अन्य किसी भी समय पर यह ट्रैक सुरक्षित नहीं माने जाते हैं। वर्तमान में प्री-मानसून और पोस्ट मानसून सीजन चल रहा है। हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। बीते वर्ष 18 से 20 अक्टूबर के मध्य अतिवृष्टि हुई थी।
इसके कारण कुछ साहसिक पर्यटक फंस गए थे। उनकी मौत भी हो गई थी। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद अंतिम गांव खाती के लोगों को भी अलर्ट किया गया है। यहां आने वाले पर्यटकों को मौसम की चेतावनी और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग, लोनिवि आदि विभागों की टीम से पर्यटकों को अलर्ट के बारे में जागरूक करने को कहा गया है।
