हल्द्वानी: मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ की कमी दूर करने की कवायद शुरू, चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टूडेंट मैनेजमेंट सिस्टम, आईटी इंटरवेंसन समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने बताया कि रुद्रपुर और अल्मोड़ा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टूडेंट मैनेजमेंट सिस्टम, आईटी इंटरवेंसन समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने बताया कि रुद्रपुर और अल्मोड़ा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद आज हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देशित किया गया है। खासतौर पर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की दिक्कतों और मरीजों को होने वाली परेशानियों पर फोकस किया गया। उन्होंने बताया कि स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए मीडिया में विज्ञापन देने और वीकली बेसिस पर चिकित्सकों की नियुक्ति करने को कहा गया है। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से कहा गया है ताकि शासन को अ‍वगत कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्टूडेंट मैनेजमेंट सिस्टम के साथ ही आईटी इंटरवेंशन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में होने वाली कार्रवाई को प्राचार्य, स्वास्थ्य निदेशालय और शासन के स्तर पर भी देखी जा सकेगी, इसकी कयावद चल रही है।

बताते चलें कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के निरीक्षण की औपचारिकता हर कोई पूरी कर रहा है, लेकिन मरीजों को होने वाली परेशानियां जस की तस बनी हुई हैं। चार सितंबर, 2021 को तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक सी रविशंकर ने निरीक्षण किया था। तब उन्होंने बड़े-बड़े दावे किए थे। आलम यह है कि संकाय सदस्यों की संख्या और कम हो गई। रेडियो डायग्नोसिस विभाग पर ताला लटक गया। अब 10 महीने बाद चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने एक बार फिर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी को दूर करने की ओर कदम बढ़ाने की बात कही है।

संबंधित समाचार