टनकपुर: प्रेमी के साथ कहासुनी में प्रेमिका ने गटका जहर, मौत
टनकपुर, अमृत विचार। प्रेमी के साथ कहासुनी में आवेश में आकर प्रेमिका ने जहर खा लिया,जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले शनिवार को नगर से लगे गांव आमबाग की 18 वर्षीय युवती ने प्रेमी के साथ कहासुनी …
टनकपुर, अमृत विचार। प्रेमी के साथ कहासुनी में आवेश में आकर प्रेमिका ने जहर खा लिया,जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले शनिवार को नगर से लगे गांव आमबाग की 18 वर्षीय युवती ने प्रेमी के साथ कहासुनी के बाद जहर खा लिया।आनन-फानन में परिजन उसे टनकपुर चिकित्सालय लाए लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता रमेश राम ने बताया कि उसकी पुत्री का सेना के जवान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, कुछ कहासुनी के बाद उसकी पुत्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से कोतवाली टनकपुर में तहरीर नहीं दी गई है।
