बागेश्वर: महिला पर जंगली सुअर ने किया हमला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। दुग नाकुरी तहसील के पड़ाई गांव की एक महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। साथ में गई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर सुअर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने …

बागेश्वर, अमृत विचार। दुग नाकुरी तहसील के पड़ाई गांव की एक महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। साथ में गई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर सुअर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से महिला को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया कि उनके गांव की दीपा देवी पत्नी सुरेश सिंह रविवार को गांव की महिलाओं के साथ जंगल घास काटने गई थी। भाटगाड़ गधेरे में जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ, मुंह तथा गर्दन में गंभीर चोट आई है। परिवार के सदस्यों के सहयोग से उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है। ग्राम प्रधान ने वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय धरमघर को सूचना देकर महिला के इलाज के लिए धनराशि देने की मांग की है। विभाग का कहना है कि जांच के बाद पीड़िता को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा

संबंधित समाचार