बाराबंकी: पेड़ से लटका मिला संविदा कर्मी का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। रविवार की शाम से लापता विद्युत संविदा कर्मी लाइन मैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा नहर की पटरी के समीप लगे अमरूद के पेड़ से लटकता पाया गया। परिजनों की शिनाख्त पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर पहुंची मृतक की …
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। रविवार की शाम से लापता विद्युत संविदा कर्मी लाइन मैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा नहर की पटरी के समीप लगे अमरूद के पेड़ से लटकता पाया गया। परिजनों की शिनाख्त पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी चीख चीख कर हत्या किए जाने का आरोप लगा रही रही।
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोधपुरवा निवासी अमर सिंह वर्मा उम्र करीब 63 वर्ष शराब पीने का आदि था।रविवार की शाम से अचनाक वह लापता हो गया।देर रात घर न पहुंचने पर चिंतित परिजन उसके फोन पर लगातार फोन कर रहे थे। फोन न उठने पर किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत होकर किसी तरह रात गुजारी और सुबह होते ही इधर उधर उसकी तलाश में निकल पड़े।
मृतक की पत्नी राज कुमारी ने पति के लापता होने की सूचना बदोसराय पुलिस को देकर तलाश में जुटी रही।लगभग दो बजे के आसपास सिरौलीगौसपुर नहर के पास राजाराम खेत के सामने अमरूद के पेड़़ में शव लटके होने की सूचना मिली। मृतक के दामाद ने मौके पर पहुंच कर मृतक अमर सिंह की शिनाख्त करने के बाद पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। मृतक अमर सिंह काफी लंबे अरसे से विद्युत उपकेन्द्र सिरौलीगौसपुर में संविदा कर्मी के रूप में लाइन मैन के पद पर कार्य कर रहा था।
यह भी पढ़ें:-मथुरा: फेसबुक पर दोस्ती करने से किया मना, तो सिरफिरे ने की किशोरी की हत्या, बचाने आई मां को भी मारा चाकू
