बरेली: जिले में जल्द पूरी होगी डॉक्टरों की कमी, मिलेंगे 23 डॉक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में डॉक्टरों की कमी होने के चलते मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। वहीं लंबे समय से शासन की ओर से डॉक्टरों की नियुक्तियां नहीं की गई है। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने डॉक्टरों की कमी पूरी करने के लिए संविदा पर भर्तियां निकाली थीं। जिसमें कुल 32 एमबीबीएस …

बरेली, अमृत विचार। जिले में डॉक्टरों की कमी होने के चलते मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। वहीं लंबे समय से शासन की ओर से डॉक्टरों की नियुक्तियां नहीं की गई है। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने डॉक्टरों की कमी पूरी करने के लिए संविदा पर भर्तियां निकाली थीं। जिसमें कुल 32 एमबीबीएस डॉक्टरों ने आवेदन किया था।

हाल ही में विकास भवन में इन डॉक्टरों की साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि 23 पदों पर भर्तियां करनी है। जिसको लेकर बुधवार तक डीएम स्तर से नियुक्त 23 डॉक्टरों की सूची जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: 8 माह से समूह का गठन करने वाली एसएम को नहीं मिला मानदेय

संबंधित समाचार