बंद कमरे में सोई महिला की गोली मारकर हत्या , जांच में जुटी पुलिस
मेरठ , अमृत विचार। महिलाओं के खिलाफ लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। यूपी पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताज़ा घटना में मेरठ ज़िले के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर गली नंबर तीन में महिला की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के …
मेरठ , अमृत विचार। महिलाओं के खिलाफ लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। यूपी पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताज़ा घटना में मेरठ ज़िले के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर गली नंबर तीन में महिला की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार इस वारदात को सोमवार देररात अंजाम दिया गया। मंगलवार सुबह महिला का भाई घर पहुंचा तो खून से सना शव मिला, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी।
मिली जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट के श्याम नगर गली नंबर तीन में सायमा पुत्री असलम फिलहाल हाजी दिलशाद शौकत के मकान में किराए पर रह रही थी। हाजी दिलशाद बसपा नेता है और हाल ही में उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। उनके मकान में और भी किरायेदार रहते हैं।
सायमा और उसकी सात साल की बेटी लायबा सोमवार रात अपने कमरे में सोई हुई थी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे सायमा का भाई फरमान कमरे पर आया, तो सायमा कर लहूलुहान शव मिला। सायमा के सिर में गोली मारी गई थी। बराबर में ही दूसरी चारपाई पर लायबा सोई हुई थी और उसको वारदात की जानकारी नहीं हुई। इसके बाद फरमान ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। पुलिस को सूचना दी गई। सीओ कोतवाली अरविंद कोतवाली अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे। फिलहाल यह पता नहीं चल सका कि सायमा को किसने गोली मारी है। पुलिस ने पूरे मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें –मेरठ: पत्नी ने चाय बनाने से किया इंकार तो सिपाही ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला
