झारखंड बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
झारखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल झारखंड बोर्ड के मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। वे छात्र जिन्होंने इस साल की जेएसी बोर्ड की परीक्षा दी हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट्स से रिलीज होने के बाद रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि झारखंड बोर्ड दसवीं …
झारखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल झारखंड बोर्ड के मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। वे छात्र जिन्होंने इस साल की जेएसी बोर्ड की परीक्षा दी हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट्स से रिलीज होने के बाद रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि झारखंड बोर्ड दसवीं की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 के बीच किया गया था। रिलीज होने के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए इन वेबसाइट्स पर जा सकते हैं – jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com
ऐसे देखें रिजल्ट
1-जारी होने के बाद रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर यानी jacresults.com जाएं।
2-यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, JAC Results 2022 लिंक।
3-अब बतायी गई जगह पर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें और सबमिट का बटन दबा दें।
4-इतना करते ही आपका जेएसी दसवीं क्लास का रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
5-यहां से रिजल्ट डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट भी निकालकर रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में एडमिशन के लिए कल से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें पूरी डिटेल
