श्रीलंका को आर्थिक सुधार का समर्थन करने के लिए ऑस्ट्रेलिया देगा पांच करोड़ डॉलर की सहायता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि वह संकटग्रस्त श्रीलंका को तत्काल भोजन और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक सुधार का समर्थन करने के लिए पांच करोड़ डॉलर देगा। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री क्लेयर ओ’नील, जो इस समय श्रीलंका के दौरे पर हैं, ने सोमवार को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री …

कोलंबो। ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि वह संकटग्रस्त श्रीलंका को तत्काल भोजन और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक सुधार का समर्थन करने के लिए पांच करोड़ डॉलर देगा। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री क्लेयर ओ’नील, जो इस समय श्रीलंका के दौरे पर हैं, ने सोमवार को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘हम श्रीलंका में 30 लाख लोगों को उनकी दैनिक पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम में तत्काल 2.2 करोड़ डॉलर का योगदान देंगे। ऑस्ट्रेलिया भी 2022-23 में श्रीलंका को विकास सहायता के रूप में 2.3 करोड़ डॉलर देगा।’’ बयान में कहा गया है कि यह सहायता विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए होगी। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक सुधार पर जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Hong Kong: खराब मौसम का शिकार हुआ महशहूर ‘जंबो फ्लोटिंग रेस्तरां’, दक्षिण चीन सागर में डूबा

संबंधित समाचार