मुरादाबाद : सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक फार्म हाउस के सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात बाद हमलावर फरार होने में कामयाब रहा। पीड़ित सुपरवाइजर की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। मझोला थानाक्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी रामवीर सिंह …
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक फार्म हाउस के सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात बाद हमलावर फरार होने में कामयाब रहा। पीड़ित सुपरवाइजर की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
मझोला थानाक्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी रामवीर सिंह के मुताबिक वह सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित सीएल गुप्ता फार्म हाउस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। 20 जून को रामवीर अपने बेटे से मिलने फार्म हाउस गया था। वहां एक अन्य कर्मचारी अनिल सैनी निवासी रीटवाला निकट सलेम सराय थाना डिलारी भी मौजूद था। काम करने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान अनिल सैनी ने ग्रास कटर से राजीव पर हमला बोल दिया।
आरोपी ने राजीव के पेट, पीठ व शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर वार किया। हमले में राजीव को गंभीर चोटे आई। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रामवीर ने प्राण घातक हमले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दहेज लोभी पति ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला, दिया तलाक
