अयोध्या: पंचायत भवन का ताला तोड़कर कंप्यूटर, सीसी कैमरे, इन्वर्टर व बैटरी चोरी
मिल्कीपुर/अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के निमड़ी गांव के पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर सहित सारा सामान पार कर दिया। पंचायत सहायक अंशिका, ग्राम प्रधान राम अचल यादव व पंचायत सचिव प्रदीप वर्मा ने चोरी के घटना की तहरीर इनायतनगर पुलिस को दी है। ग्राम निमड़ी की पंचायत सहायक अंशिका …
मिल्कीपुर/अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के निमड़ी गांव के पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर सहित सारा सामान पार कर दिया। पंचायत सहायक अंशिका, ग्राम प्रधान राम अचल यादव व पंचायत सचिव प्रदीप वर्मा ने चोरी के घटना की तहरीर इनायतनगर पुलिस को दी है।
ग्राम निमड़ी की पंचायत सहायक अंशिका के अनुसार उन्हें चोरी की जानकारी तब हुई जब रविवार की सुबह गांव के विपिन द्वारा बताया गया कि पंचायत भवन का दरवाजा खुला है। वहां पहुंचने पर देखा गया कि दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ है और ताला नीचे पड़ा था। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने पंचायत सहायक के साथ घटना की तहरीर इनायतनगर थाने पर दी है।
इनायतनगर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। बताते चलें कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के पंचायत भवनों में स्थित कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, इन्वर्टर, बैटरी व अन्य सामानों की चोरी बड़े पैमाने पर हो रही है। अब तक करीब आधे दर्जन से अधिक गांवों के पंचायत भवन चोर गिरोह की चपेट में आ चुके हैं। पुलिस सूचना प्राप्त करके आराम से बैठ जाती है और घटना का पदार्फाश नहीं हो पाता है।
यही वजह है कि चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं और आए दिन पंचायत भवनों से सामान चोरी हो रहे हैं। बताया गया कि अभी पिछले पखवाड़े में हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के परसपुर सथरा पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरा, इनवर्टर, बैटरी व अन्य सामान पार कर दिया था। इसके पहले पाराताजपुर व अन्य गांव के पंचायत भवनों में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पंचायत भवन की जमीन से हटा अवैध कब्जा, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया भूमि पूजन
