लखनऊ: धोखेबाज हसीना के जाल में फंस कर डॉक्टर ने गंवाए करोड़ों रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में एक कॉडियोलॉजिस्ट पर आशिकी की खुमारी इस कदर हावी हो गई कि वह धोखेबाज हसीना के जाल में बुरी तरह फंस गया। लड़की ने अपने साथियों की मदद से कॉडियोलॉजिस्ट इतना मजबूर कर दिया कि उसे 1.80 करोड़ रुपए गवांने पड़ गए। रुपया ट्रांसफर करने के बाद लड़की का …

अमृत विचार, लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में एक कॉडियोलॉजिस्ट पर आशिकी की खुमारी इस कदर हावी हो गई कि वह धोखेबाज हसीना के जाल में बुरी तरह फंस गया। लड़की ने अपने साथियों की मदद से कॉडियोलॉजिस्ट इतना मजबूर कर दिया कि उसे 1.80 करोड़ रुपए गवांने पड़ गए। रुपया ट्रांसफर करने के बाद लड़की का मोबाइल नंबर बंद हो गया। ठगे जाने पर पीड़ित ने साइबर सेल को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।

अलीगंज थानाक्षेत्र निवासी पीड़ित ने बताया कि उनकी अवस्था 65 वर्ष की है। वह कॉडियोलॉजिस्ट है। वर्तमान में वह मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। साल 2019 में उनकी पत्नी का स्वर्गवास हो गया। जिस वजह से वह अकेलेपन से परेशान थे।

इससे निजात पाने के लिए पीड़ित ने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। जिसके बाद उन्होंने अखबार में शादी के लिए विज्ञापन दिया। पीड़ित के मुताबिक, शादी के लिए उनके पास कई रिश्ते आए। इन रिश्तों के बीच एक तलाकशुदा महिला कृषा शर्मा का नाम शामिल था।

पीड़ित ने बताया कि 02 मार्च से व्हाट्सअप पर कृषा शर्मा से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। महिला ने बताया कि वह 40 साल की है। वो मरीन में इंजीनियर है। पति से तलाक लेने के बाद वह यूएस के फ्लोरिडा के मियामी सिटी में रहती है। वो गुजराती ब्राह्मण है और उसके पिता का भी स्वर्गवास हो चुका है।

पीड़ित ने बताया कि कृषा ने कहा था कि, शादी के लिए वह मरीन में इंजीनियर की नौकरी छोड़ कर इंडिया में खुद का कारोबार शुरू करना चाहती है। इसके लिए उनसे गोल्ड में रुपये इंवेस्ट किए थे। जिसे बेचकर वह व्यापार करना चाहती है। पीड़ित ने बताया कि वह कृषा पर भरोसा करने लगा था और उसकी बात मानने लगा था।

इसी दौरान कृषा ने बताया कि उसने सात लाख यूएस डॉलर का सोना दक्षिण अफ्रीका से खरीदा है। खरीदे गए सोने को वह दक्षिण अफ्रीका की रायल सिक्योरिटी कोरियर कंपनी से भेज रही है। इसके बाद रायल सिक्योरिटी कंपनी से पीड़ित की व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी।

पीड़ित ने बताया कि कपंनी के सदस्यों ने परमिशन फीस, कस्टम ड्यूटी, एफटीसीएल का लाइसेंस समेत अन्य चीजों का झांसा देकर उससे 1.80 करोड़ ठग लिए थे। इसके बाद कृषा समेत कंपनी के सदस्यों का नम्बर भी बंद हो गया। ठगे जाने पर पीड़ित ने साइबर सेल यूनिट में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की धोखाधड़ी करने वाली महिला समेत चार आरोपी पकड़े

संबंधित समाचार