बेतालघाट ब्लॉक में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर वीरांगना ने भरी हुंकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट ब्लॉक के सुदूर गांवों में स्थित अस्पतालों में बदहाल होती जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर वीरांगना संगठन का पारा चढ़ गया। बैठक कर बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जताई। बाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेज तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। चेतावनी भी दी कि यदि जल्द व्यवस्था …

गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट ब्लॉक के सुदूर गांवों में स्थित अस्पतालों में बदहाल होती जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर वीरांगना संगठन का पारा चढ़ गया। बैठक कर बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जताई। बाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेज तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। चेतावनी भी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार न हुआ तो वीरांगना संगठन से जुड़ी तमाम गांवों की महिलाएं आंदोलन को विवश होंगी।

वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन बेतालघाट के बैनर तले खैरना में बैठक हुई। वीरांगना संगठन से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि ऊंचाकोट अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी से उतर चुकी हैं। चिकित्सक के अभाव में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समुचित दवाएं भी नहीं मिल रहीं। बेतालघाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा के अभाव में गर्भवती महिलाओं को कई किलोमीटर दूर जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। गरमपानी सीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। गांव के लोग परेशान हैं। बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही।

सर्वसम्मति से तय हुआ कि यदि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार न हुआ तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। बाद में संगठन से जुड़ी महिलाओं ने सीएचसी गरमपानी के चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत के माध्यम से सीएमओ नैनीताल को ज्ञापन भी भेजा। इस दौरान संगठन अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपसचिव दीपा बोरा, सचिव कविता, प्रधान तल्ली पाली चंपा देवी, द हंगर प्रोजेक्ट की सुनीता शाही, गीता बिष्ट, अशोक कुमार, पूरन चंद्र, सरोज देवी, अंजली देवी, आशा जोशी, कमला बिष्ट, पूजा पिनारी, मीना देवी, राधा देवी, मुन्नी जलाल, भगवती बोहरा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव