गोंडा: जमीनी विवाद में लहराया असलहा, वीडियो वायरल होने पुलिस ने की कार्रवाई
तरबगंज/गोंडा। थाना क्षेत्र के परियांवा मजरे में जमीनी विवाद में एक पक्ष द्वारा अवैध असलहा लहराया गया और फायरिंग होने की बात भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष द्वारा अपनी बर्षों से कब्जे की आबादी की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था कि तभी विपक्षी दबंग गोविंद शरण जायसवाल पुत्र …
तरबगंज/गोंडा। थाना क्षेत्र के परियांवा मजरे में जमीनी विवाद में एक पक्ष द्वारा अवैध असलहा लहराया गया और फायरिंग होने की बात भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष द्वारा अपनी बर्षों से कब्जे की आबादी की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था कि तभी विपक्षी दबंग गोविंद शरण जायसवाल पुत्र नंद किशोर के द्वारा निमार्ण कार्य रोकने का प्रयास किया गया।
दूसरे पक्ष दिनेश और रमेश पुत्रगण स्व् रामसेवक जायसवाल द्वारा जब विरोध जताया गया तब गोविंद शरण भड़क गया और अपने घर में रखा अवैध असलहा उठा लाया और फायरिंग कर दी जिससे वहां भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वीडियो और फोटो के संबंध में जब थाना अध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया मामले में शांति भंग की आशंका में तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गोविंद शरण पुत्र नंद किशोर जायसवाल के पास से अवैध असलहा बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल
