अयोध्या: धंसी सड़क पर खुदाई के चलते हुआ बड़ा गड्डा, हादसे को दे रहा दावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मुख्य प्रवेश द्वार से कुछ दूर पहले सोमवार को धंसी सड़क मंगलवार को खोद दी गई है। आधी सड़क खुद जाने से बड़ा गड्डा हो गया है जिससे खतरा और बढ़ गया है। गड्डे के इर्द-गिर्द कोई घेराबंदी भी नहीं की गई है जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा …

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मुख्य प्रवेश द्वार से कुछ दूर पहले सोमवार को धंसी सड़क मंगलवार को खोद दी गई है। आधी सड़क खुद जाने से बड़ा गड्डा हो गया है जिससे खतरा और बढ़ गया है। गड्डे के इर्द-गिर्द कोई घेराबंदी भी नहीं की गई है जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

अति व्यस्त रहने वाले इस मार्ग से वीआईपी ही नहीं अफसरों का भी आना जाना होता है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों को होश नहीं है। बता दें कि सोमवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर ले जा रहा एक ट्राला सड़क धंसने से फंस गया था। जिसके कारण घंटों की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। छोटे बड़े वाहनों समेत रोजाना बड़े वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। अब आधी सड़क खुदने से लोगों को आवाजाही में और दिक्कत उठानी पड़ रही है। सड़क खुदाई से निकला मलबा भी बाहर तक फैला हुआ है।

मलबा उठाने का प्रयास भी नहीं किया गया। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अजय शुक्ला का कहना है कि मरम्मत के लिए सड़क खोदी गई है। पहले नगर निगम का जलकल विभाग पाइप लाइन ठीक कर लेगा तब मरम्मत होगी। हालांकि वे सड़क खोदे जाने के बाद हुए गड्डे की घेराबंदी न होने पर कुछ भी बोलने से कतरा गए। आसपास के लोगों का कहना है कि इससे दुर्घटना की और सम्भावना है और छोटे बच्चे गड्डे में गिर भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-अरुणाचल के पापुम पारे में भूस्खलन, हादसे में एक की मौत

संबंधित समाचार