हरदोई: विवाहिता की मौत के मामले में चार ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
हरपालपुर/हरदोई। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नवविवाहिता सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पति समेत चार ससुराली जनों पर दहेज हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्थानीय कस्बा निवासी भानु प्रताप की 20 वर्षीय पत्नी आसना सोमवार की रात छत पर बाथरूम करने गई थी। तभी उसकी संदिग्ध परिस्थितियों …
हरपालपुर/हरदोई। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नवविवाहिता सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पति समेत चार ससुराली जनों पर दहेज हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्थानीय कस्बा निवासी भानु प्रताप की 20 वर्षीय पत्नी आसना सोमवार की रात छत पर बाथरूम करने गई थी। तभी उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
भानु प्रताप की आशना से 2 माह पूर्व 20 अप्रैल को शादी हुई थी।मृतक नवविवाहिता के पिता पाली थाना क्षेत्र के रामनगरिया गांव निवासी बेचेलाल ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रविवार को अपनी ससुराल आई हुई थी। ससुरालीजन उससे लगातार दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करते थे।
आरोप कि ससुराली जनों ने उसकी मारपीट कर हत्या कर दी। मृतक के पिता बेचेलाल की तहरीर पर पति भानूप्रताप,ससुर मुन्नू सिंह, ननद अंशिका व सास के विरुद्ध दहेज में चार पहिया वाहन न देने पर मार पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: नवविवाहिता की मौत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
