बरेली: आंवला में नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली की आंवला थाना पुलिस ने विकास नगर कॉलोनी के बंद मकान में नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से नकली पान मसाला बनाने का लाखों रुपए का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नकली केमिकल, छाली, मेंथा, खुशबू पाउडर सहित गगन पान मसाला कंपनी के हजारों खाली …

बरेली, अमृत विचार। बरेली की आंवला थाना पुलिस ने विकास नगर कॉलोनी के बंद मकान में नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से नकली पान मसाला बनाने का लाखों रुपए का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नकली केमिकल, छाली, मेंथा, खुशबू पाउडर सहित गगन पान मसाला कंपनी के हजारों खाली पैकेट बरामद किए हैं।

नकली फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कराई गई है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि उसके कई साथी फरार हो गए।

नकली पान मसाला फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एसपी देहात राजकुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और आंवला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जालसाज रात के अंधेरे में नकली पान मसाला बनाकर देहात क्षेत्र में बेचते थे।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पान मसाला बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने नकली फैक्ट्री से नामचीन मसाला कंपनी के हजारों खाली रेपर भी बरामद किए है। मौके से बरामद माल को फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजा गया है । पुलिस एक आरोपी गिरफ्तार किया है, बाकी फरार लोगो के लिए टीम बनाकर गिरफ्तारी कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: पुलिस ने हत्यारोपी भूरा को किया गिरफ्तार, पत्नी ने भाई के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, रेशमा का नहीं मिला सुराग

संबंधित समाचार