संभल: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, बहन भाई की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। गुन्नौर-नरौरा हाईवे पर काली मंदिर के नजदीक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बहन भाई की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों के अलावा आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद …

संभल, अमृत विचार। गुन्नौर-नरौरा हाईवे पर काली मंदिर के नजदीक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बहन भाई की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों के अलावा आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज को भिजवाया ।

बदायूं थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरा निवासी मनोज कुमार बीते कुछ समय से बीमार चल रहा था, उसका इलाज दिल्ली के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा था। सोमवार देर रात मनोज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के शव को एंबुलेंस से घर भेज दिया। एंबुलेंस की पीछे दूसरी गाड़ी से परिजन भी आ रहे थे। कार में लखनऊ निवासी हिमांशु पुत्र महेशअरोड़ा, बदायूं निवासी मोनिका शर्मा पत्नी मनोज कुमार, परी पुत्री अश्विनी, सुरभि पत्नी अश्वनी, अश्वनी पुत्र सुरेंद्र, लखनऊ निवासी विम्पी पत्नी महेज अरोरा सभी लोग सवार थे।

इस दौरान गुन्नौर नरौरा हाईवे पर काली मंदिर के नजदीक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अश्विनी एवं उसकी बहन विम्पी की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। कार के पेड़ से टकराते ही तेज धमाका हुआ, इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। यहां से गुजर रहे राहगीर दौड़कर घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी गुन्नौर भिजवाया। बेहतर इलाज के लिए घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

सभी लोग एक ही कार में सवार थे, कार चालक अश्वनी कुमार अपने बहनोई की देखरेख के कारण दो दिन से सोया नहीं था और बहनोई की अचानक मृत्यु होने के बाद उनके साथ बदायूं आ रहा था। गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से वह पेड़ से जा टकराई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हैं। -वीरेंद्र सिंह पूनिया, प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर

ये भी पढ़ें:- फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज कराकर मुझे फंसाया गया: आजम

संबंधित समाचार