बरेली: 1400 एनसीसी कैडेट्स ने योग कर दिया सामूहिक निरोग रहने का संदेश
बरेली, अमृत विचार। 21वीं व 8वीं वाहिनी एनसीसी बटालियन के 1400 कैडेट्स ने बरेली कॉलेज के फुटबॉल मैदान पर योगाभ्यास किया। प्रशासनिक अधिकारी मेजर इंदु मिश्रा के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। 21वीं वाहिनी एनसीसी के योगाभ्यास में कई विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। आर्यवीर योग संस्थान एवं योग वेलनेस सेंटर के प्रशिक्षित योगाचार्य …
बरेली, अमृत विचार। 21वीं व 8वीं वाहिनी एनसीसी बटालियन के 1400 कैडेट्स ने बरेली कॉलेज के फुटबॉल मैदान पर योगाभ्यास किया। प्रशासनिक अधिकारी मेजर इंदु मिश्रा के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। 21वीं वाहिनी एनसीसी के योगाभ्यास में कई विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
आर्यवीर योग संस्थान एवं योग वेलनेस सेंटर के प्रशिक्षित योगाचार्य डा. उमेंद्र सिंह, रितु अग्रवाल, नीतू शर्मा, वर्षा रस्तोगी, निधि शर्मा, रंजना, मनीषा शर्मा एवं अंशिका सक्सेना की देखरेख में एनसीसी कैडेट्स को वृक्षासन, अनुलोम विलोम, कपालभांति, भुजंगासन, ताड़ासन, शवासन एवं भ्रामरी आदि योगों का अभ्यास कराया गया।
इस दौरान सूबेदार मेजर आनंद सिंह, डा. अंचल अहेरी, लेफ्टिनेंट मनु प्रताप सिंह, कैप्टन बीनम सक्सेना, लेफ्टिनेंट मुशाहिद रजा, सूबेदार पुरुषोत्तम लाल, सूबेदार शिवराम, सूबेदार सुरेंद्र कुमार, अपिल कुमार त्यागी, डॉ मुनीष कुमार गंगवार, बीएचएम रस बहादुर, हवलदार आशु खत्री, हवलदार अरुण यादव एवं अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
