बरेली: भ्रामक खबर फैलाने वाले यूट्यूब चैनल पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। भ्रामक खबर दिखा कर शहर का माहौल खराब करने के आरोप में यू-ट्यूब चैनल के खिलाफ कोतवाली में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि यू-ट्यूब चैनल पर 3 जुलाई तक बरेली में कर्फ्यू लगाने की भ्रामक खबर चलाई गई थी। कोतवाल हिंमाशु निगम ने बताया सोमवार को यू -ट्यूब …
बरेली, अमृत विचार। भ्रामक खबर दिखा कर शहर का माहौल खराब करने के आरोप में यू-ट्यूब चैनल के खिलाफ कोतवाली में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि यू-ट्यूब चैनल पर 3 जुलाई तक बरेली में कर्फ्यू लगाने की भ्रामक खबर चलाई गई थी। कोतवाल हिंमाशु निगम ने बताया सोमवार को यू -ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड की गई।
जिसमें दिखाया जा रहा था कि बरेली में 3 जुलाई तक कर्फ्यू रहेगा। अज्ञात व्यक्ति द्वारा झूठी व भ्रामक खबर फैलाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा कर जिले में दंगा व बवाल कराना चाहता है। इस मामले में यू-ट्यूब के अज्ञात मालिक के खिलाफ थाना एफआईआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: पुलिस के हत्थे चढ़ा जीजा का कातिल
