बरेली: रेल प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें की निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया। मुरादाबाद रेल मंडल से चलने और गुजरने वाली करीब 16 ट्रेनों को मंगलवार को रेलवे ने निरस्त कर दिया। यह सभी ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से नहीं चलीं। ट्रेनों के रद होने की वजह से जहां स्टेशन पर सन्नाटा है …

बरेली, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया। मुरादाबाद रेल मंडल से चलने और गुजरने वाली करीब 16 ट्रेनों को मंगलवार को रेलवे ने निरस्त कर दिया। यह सभी ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से नहीं चलीं। ट्रेनों के रद होने की वजह से जहां स्टेशन पर सन्नाटा है तो दूसरी तरफ आरक्षण काउंटर पर टिकट निरस्त कराने वालों की भीड़ है।

रेलवे द्वारा अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे आंदोलन के कारण ट्रेनों को निरस्त किया गया था। मगर अब 16 ट्रेनें रद करते हुए रेलवे की तरफ से कहा गया है कि विभिन्न आपरेटिंग कारणों की वजह से इन ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है।

यह ट्रेनें रहेंगी रद
मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, 12318 अमतृसर कोलकाता एक्सप्रेस, 12558 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार टर्मिनस- रक्सौल एक्सप्रेस, 12392 नई दिल्ली-राजगीर एक्सप्रेस,

14316 नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13258 आनंद विहार-टर्मिनस दानापुर एक्सप्रेस, 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 13020 काठ गोदाम -हावड़ा एक्सप्रेस, 12327 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस, 13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 04651 जयनगर-अमतृसर एक्सप्रेस, 14649 जयनगर-अमतृसर एक्सप्रेस, 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेनों ने मंगलवार को अपने प्रारंभिक स्टेशनों से यात्रा शुरू नहीं की।

यह भी पढ़ें-बरेली: शहर में हो रही खुदाई के चलते BSNL का नेटवर्क हुआ ठप

संबंधित समाचार