मुरादाबाद: नशे के 125 इंजेक्शन संग तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस और औषधि विभाग ने पार्कर रोड से देर रात नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनसे नशे के 125 इंजेक्शन मिले हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और ड्रग्स विभाग ने की कार्रवाई सिविल लाइंस पुलिस …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस और औषधि विभाग ने पार्कर रोड से देर रात नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनसे नशे के 125 इंजेक्शन मिले हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस और ड्रग्स विभाग ने की कार्रवाई
  • सिविल लाइंस पुलिस ने तीनों आरोपियों पर दर्ज किया केस

सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पार्कर रोड पर भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बेचने की फिराक में खड़े हैं। जानकारी पर सिविल लाइंस पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश जैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां खड़े तीन संदिग्ध युवकों को टोका तो वह थैला लेकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनसे डायजेपाम, बुप्रेनोरफिन और एविल के 125 इंजेक्शन मिले।

आरोपियों ने अपने नाम विशन यादव निवासी पटपट सराय परशुराम मंदिर के पीछे कोतवाली, विशाल ठाकुर निवासी सूर्य नगर मझोला व दीपक अरोड़ा निवासी डिप्टीगंज नागफनी बताए। आरोपियों ने बताया कि वह इन इंजेक्शनों को नशेड़ियों को बेचते हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि डायजेपाम नींद में प्रयुक्त होता है, जबकि बुप्रेनोरफिन दर्द निवारक इंजेक्शन होता है। इनका दुरुपयोग नशे के रूप में लोग करते हैं।

पकड़े गए इंजेक्शनों के नमूने लेकर फॉरेंसिक लैब व राजकीय विश्लेषक लखनऊ भेजे गए हैं। एसआई देवेंद्र सिंह की ओर से तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:- मथुरा: दुष्कर्म के आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

संबंधित समाचार