किडनैप हुई किशोरी का पुलिस नहीं लगा पायी सुराग, थाने के चक्कर लगा रहे परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। महिलाओं की सुरक्षा के तमाम दावे करने वाली यूपी पुलिस इसे धरातल पर उतारने में बहुत ज़्यादा सक्षम नज़र नहीं आती है। आये दिन महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में पुलिस का लापरवाह तरीका सामने आता है। ताज़ा मामले में शहर के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक किशोरी का तीन दिन …

मेरठ, अमृत विचार। महिलाओं की सुरक्षा के तमाम दावे करने वाली यूपी पुलिस इसे धरातल पर उतारने में बहुत ज़्यादा सक्षम नज़र नहीं आती है। आये दिन महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में पुलिस का लापरवाह तरीका सामने आता है। ताज़ा मामले में शहर के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक किशोरी का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। इसको लेकर परिजनों ने अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तीन को नामजद करते हुए एक तहरीर भी दी थी। जिसके बावजूद पुलिस की तरफ से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है।

लाचार पीड़ित परिवार ने थाने के कई चक्कर लगाए और पुलिस से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक किशोरी रविवार को साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदने आई थी। उसे मोहल्ले का ही एक युवक अपने साथ ले गया। जानकारी पर किशोरी के परिजन थाने पहुंचे थे और मामले में तीन युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

थाने पहुंचे किशोरी के परिजनों ने बताया कि दो दिनों से थाने के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक किशोरी का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिवार को लौटा दिया।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: कहां गई वो पुलिस जो बुजुर्गों के जीवन में लाती थी ‘सवेरा’

संबंधित समाचार