ज्ञानवापी को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टर, पुलिस ने सनातन संघ के पांच लोगों को किया गिरफ्तार
वाराणसी, अमृत विचार। ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़ी एक नयी घटना सामने आयी है। इस प्रकरण को लेकर हड़हा सराय, बेनियाबाग समेत अलग-अलग इलाकों में विवादित पोस्टर लगाए गए थे। विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस ने विश्व वैदिक सनातन संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और उनके पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। ज्ञानवापी प्रकरण …
वाराणसी, अमृत विचार। ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़ी एक नयी घटना सामने आयी है। इस प्रकरण को लेकर हड़हा सराय, बेनियाबाग समेत अलग-अलग इलाकों में विवादित पोस्टर लगाए गए थे। विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस ने विश्व वैदिक सनातन संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और उनके पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर हड़हा सराय, बेनियाबाग समेत अलग-अलग इलाकों में विवादित पोस्टर लगाए जाने को लेकर चौक पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी विवादित पोस्टर हटवाकर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इन विवादित पोस्टर को विश्व वैदिक सनातन संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सोनू सिंह की तरफ से लगवाया गया है। पोस्टर लगवाने में संघ के कार्यकर्ता अमन, संतोष और मोहन का भी नाम सामने आया है। इन सभी पर चौक पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि ज्ञानवापी का मुद्दा कोर्ट में है। हिंदू पक्षकारों का दावा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के नीचे शिवलिंग है। पिछले दिनों ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कोर्ट के आदेश के बाद पुरातत्व विभाग ने जांच भी की थी। फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है।
यह भी पढ़ें –ज्ञानवापी विवाद पर वाराणसी अदालत में होगी सुनवाई, पूर्व महंत शिवलिंग की पूजा के लिए दाखिल करेंगे याचिका
