बलिया: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, लेकिन कई मार्गों पर हुआ जल जमाव
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में बारिश ने जहां एक तरफ गर्मी से राहत दिला दी तो वहीं कई मार्गों पर जलभराव भी हुआ। मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए थे। दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। आद्रा नक्षत्र के पहले …
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में बारिश ने जहां एक तरफ गर्मी से राहत दिला दी तो वहीं कई मार्गों पर जलभराव भी हुआ। मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए थे। दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। आद्रा नक्षत्र के पहले हुई इस बारिश से किसान उत्साहित हैं लेकिन उनको अच्छी बारिश का इंतजार है।
बेल्थरारोड में मंगलवार को दोपहर हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वर्षा ने सफाई व्यवस्था की कलई खोल कर रख दिया है। संपर्क मार्गों पर बने गड्ढों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। गांवों में नालों की सफाई नहीं हुई है, जिससे बारिश के बाद गंदा पानी गलियों में फैल गया। नरहीं में बारिश से जहां किसानों में उत्साह है।
दो दिन की बारिश के बाद खेतों की जुताई शुरू आसान हो जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन अभी कमजोर है। ऐसे में कम बारिश होगी। मगर जून महीने के अंतिम सप्ताह में मानसून के जोर पकड़ने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें:-जलभराव हुआ तो तय होगी अफसरों की जवाबदेही: सीएम योगी
